Sunday 16 April 2017

आओ सफलता की ओर चले |




दैनिक जीवन में आपका हार्दिक अभिनन्दन है |
1. जब सारा संसार कहता है, कि  हार मान लो, तब  उम्मीद आपसे कहती है कि  एक बार और कोशिश करो।
2. आपके एक मिनट के आक्रोश का मतलब है कि आपने प्रसन्नता के साठ सेकंड खो दिए।
3. अगर आपको अपने अन्दर कुछ भी पसंद नहीं है तो उसे आप जब चाहे बदल सकते हैं।
4. क्रोध के क्षण में धैर्य का एक पल,  दुःख के हजारों पलों से बचे रहने में हमारी सहायता करता है।
5. सफल होने के लिए ज़रूरी है कि  आपकी सफल होने की इच्छा, असफल होने के भय से ज्यादा प्रबल हो।

6. आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते  कि एक नया लक्ष्य  ना बना सकें या एक नया सपना ना देख सकें।
7. हार और गलतियां आशीर्वाद और वरदान की तरह होती हैं, यह जितने ज्यादा मिले उतना ही अच्छा होता है।
8. विश्वास बनाने में सालों लगते हैंतोड़ने में एक क्षण और उसे पुन: प्राप्त करने में पूरा जीवन बीत जाता है।
9. जब जिंदगी आपको रोने के लिए सौ वजहें दे, तो आप दिखा दीजिये कि  हँसने के लिए  आपके पास हज़ार वजहें हैं।
10. विचार करने के लिए खूब समय लेंलेकिन जब काम करने का समय आये तो सोचना  बंद करके अपने काम में जुट जाएँ।
11. अगर आप अपने अतीत से बहार निकलने में समर्थ हैं, तो आप अपने जीवन की हर समस्या से बाहर निकलने में समर्थ हैं।
12. किसी भी ऐसी चीज़ पर अपना अधिकार मत समझिये जिसके लिए ना  तो आपने पसीना बहाया हो और ना ही संधर्ष किया हो।
13. दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है, जो आपकी मदद कर सकते हैं और आपको प्रेरित कर सकते हैं। बस आपको उन्हें ढूँढना है।
14. जब ये स्पष्ट हो कि लक्ष्य तक नहीं पहुंचा जा सकता, तब भी अपने लक्ष्य को ना बदलें बल्कि अपने प्रयासों को लक्ष्य अनुकूल बनायें।
15. जब तक आप अपनी समस्याओं व कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है, तब तक आप अपनी समस्याओं व कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते।
16. भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान होता है, लेकिन यह जरुरी नहीं कि  भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चले। इसलिए आप अपने रास्ते खुद चुनिए। क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता।
17. इस संसार में असंभव कुछ भी नहीं। हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा।
18. आधे रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं होता। क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं।
19. हर नया दिन आपके लिए नयी उमीदों का खजाना लेकर आता है, कि फिर से हिम्मत और मेहनत से आपने काम को करने में लग जाओ।
20. अगर आप मुसीबतों से भागते हो तो आप नयी मुसीबतों को न्योता देते हो।  जीवन में समय-समय पर चुनौतियों व मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और यही जीवन का सत्य है।
21. दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते हैं जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते हैं।
22. जिन्दगी में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती हैं, बल्कि यह हमारी छुपी हुई ताकत और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती हैं। कठिनाइयों को यह जान लेने दो कि  आप उससे भी ज्यादा कठिन और मजबूत  हो।
23. अगर आप अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते हैं। आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते हैं जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं।
24. अगर आप उन बातों या परिस्थितियों की वजह से परेशान हो, जो आपके वश में नहीं हैं तो इसका परिणाम सिर्फ समय की बर्बादी है।
25. अगर हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं। और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितयाँ हमारा भाग्य स्वयं लिख देंगी।
26. आप यह बहाना नहीं बना सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलते हैं  जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है।
27. आपके पास कोई डिग्री का ना होना फायदेमंद है , अगर आप कोई इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं लेकिन यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।
28. अपने सपनों को जिन्दा रखिए। अगर आपके सपनों की चिंगारी बुझ गई है तो यह समझ लो कि आपने जीते जी आत्महत्या कर ली है।
29. एक सफल और असफल मनुष्य के बीच में न तो सामर्थ्य का अंतर है और न ही ज्ञान काबल्कि अभाव  है तो सिर्फ इच्छाशक्ति का।
30. मनुष्य का हर एक दिन भगवान का उपहार है । हर दिन एक नया अवसर है जीवन में कुछ नया या अच्छा  करने के लिए।
31. “हो सकता हैऔर नहीं हो सकता हैके बीच में सिर्फ एक शब्द का अंतर है और ये ही शब्द आपके जीवन की दिशा निर्धारित करता है।
32. जिंदगी आपको वो लोग नहीं देती जिन्हें आप चाहते हैं बल्कि वे लोग देती है जिनकी आपको ज़रुरत है। आपकी सहायता के लिएआपको ठेस पहुँचाने के लिएआपको प्यार करने के लिएआपको छोड़ देने के लिए और आपको वो व्यक्ति बनाने के लिए जिसके लिए आप जन्मे हैं।
33. ये सच है कि जब तक हम किसी चीज़ को खो नहीं देतेहमें समझ नहीं आता कि हमने क्या पाया था? लेकिन ये भी सच है कि जब तक हमें कोई चीज़ मिल नहीं जाती, हमें नहीं पता चलता कि हमारे पास क्या नहीं था?
34. किसी के रंग रूप पर ना  जाएँ, वो धोखा दे सकता है, किसी की सम्पति पर ना  जाएँवो कम हो सकती है। ऐसे इंसान की तलाश करें जो आपको मुस्कराने की वजह दे सके। क्यूंकि एक मुस्कान किसी बुरे दिन को भी अच्छा बना सकती है।
35. जीवन और समय, ये दो सबसे अच्छे शिक्षक हैं। जीवन हमें समय का सही ढंग से उपयोग सिखाता है और समय हमें जीवन का सही तात्पर्य सिखाता है।
36. किसी ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास मत कीजियेजिसने आपसे झूठ बोला हो और किसी ऐसे व्यक्ति से कभी झूठ मत बोलिए जो आप पर विश्वास करता हो।
37. हम किसी गलत इंसान से प्रेम कर सकते हैंगलत इंसान के लिए रो सकते हैं। लेकिन एक बात पक्की हैहमारी गलतियाँ हमें सही इंसान तक पहुँचने में हमारी मदद करती हैं।
38. अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे जाने दीजिये। अगर वो लौट कर आता है तो वो आपका है। अगर वो लौट कर नहीं आता तो वो आपका कभी नहीं था और  उसका आपके लिए कोई मतलब ही नहीं है।
39. अगर आपके साथ कुछ बुरा होता है तो आपके पास तीन विकल्प हैं। या तो आप अपने आप को परिभाषित होने देंया  अपने आप को बर्बाद होने दें या आप पहले से और अधिक मजबूत हो जाएँ।



No comments:

Post a Comment

Thank You For Comment

Sami Direct Full Information

दोस्तों नमस्ते || में उदय वीर सिंह  आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ।  आज में आपको ऐसी इंडस्ट्री से रूबरू कराने जा रहा हु | जो नेटवर्क मार्क...