Saturday 1 April 2017

ऐसे लोगो से हमेशा दूर रहना चाहिए

नमस्कार मेरे दोस्तों में उदयवीर अपने व्लाग दैनिक जीवन में आपका हार्दिक अभिनन्दन करता हु |
अभी - अभी मेरे पास कुछ  सुन्दर  पंक्तियाँ आई है | जिसको में अपने माध्यम से शेयर करना चाहता हु

ध्यानपूर्वक पढना मेरे दोस्तों :-  हर पतंग को एक न एक दिन कचरे  में जाना है |  लेकिन उससे पहले आसमान को छूकर दिखाना है | पतंग का जन्म क्यों होता है | पता है कचरे में जाना है कुछ समय बाद वो कट जायेगी . फट जाएगी गिर जाएगी | लेकिन उसका जन्म कटने , फटने , या गिरने के लिए नहीं हुआ |
मेरे दोस्तों जन्म तो उसका एक बार आसमान को चीरने के लिए ऊचाई पर जाने के लिए होता है | ठीक उसी तरह हम सब भी मिटटी में मिल जायेगे | खत्म हो जायेगे लेकिन उससे पहले सिखर पर जाना होता है | उससे पहले हम पैदा क्यों हुये | ऊपर बाले ने हमारे ऊपर इतना समय क्यों लगाया इसलिए की हमे अपने आप को यहा प्रूव करके जाना होगा |

जाना मिट्टी में है यह भी निश्चित है | ऐसे में कई ज्ञानी डायलोक मारते है - क्या लेकर आया है क्या लेकर जायेगा | ये सब काम चोर लोग है जो लोग इस टाईप की बात करते है | तो ठीक है जितनी प्रोपर्टी तेरे नाम है | जब क्या लेकर आया था क्या लेकर जायेगा तो मेरे नाम कर दे | क्योकि उसे तो तू लेकर जा पायेगा नहीं |
अपने बच्चो के नाम क्यों करता है उसे भी खाली हाथ जाना है | उसको भी मिटटी में मिल जाना  है इससे अच्छा मेरे को देदे |   तो ये सब फालतू की बकबास बाते है आज में आपसे कहना चाहता हु कि "ये वायरस है ऐसे लोगो से दूर ही रहना " क्यों की हर चीज की एक उम्र होती है काम करने उम्र होती है | जब परिवार के भीतर उसके बीच जाकर बेठो तो सबसे अच्छे पिता बनो सबसे अच्छी माँ , भाई बहन , बनो ये डायलोक मारने की जरुरत नहीं | ट्राई पूरा करो | 
जब व्यापार कर रहे हो तो अपने फील्ड में टॉप के लोगो में रहने का ट्राई करो |  फिर ये डायलोक मत मारो क्या हासिल हो जायेगा एक दिन टॉप पर पहुच कर एक दिन उसको भी खत्म होना है |
एक दिन मेरे को भी खत्म होना है | तव खत्म होना है बाद में देखेंगे उसको सब फ़िल्मी डायलोक मत सुनाओ |
यदि खुद पेसे कमाने की कोई इच्छा नहीं है | लेकिन क़ाबलियत है तो दुसरो के लिए कमाओ तुम मत यूज़ करना उसे : दान कर देना कुछ अस्पताल बनवा देना , कुछ अनाथ आश्रम खुलवा देना , कुछ की शादी करा देना , कुछ का घर बनवा देना | 

यदि प्रभु ने प्रकृति  ने आपको ये कावलियत दी है आपको ये छमता दी है आपको ये ज्ञान दिया है आप ये अर्न कर सकते है | आपको कॉन्फिडेंस दिया है आपको लीडरशिप दी है आपको पेसे का प्रयोग नहीं करना है कोई दिक्कत नहीं समाज के लिए कमायें |
आज बिल गेट्स क्या कर रहे है | इतना पैसा कमाने के बाद बिल एंड  मेलिंडा  गेट्स फाउन्डेशन बना कर पूरी सम्पति दान कर दी | मार्क जुकर वर्ग ने दान कर दी | बारेन मुल्लिक ने दान कर दी  | आप भी दान कर देना | 
फर्क इस बात से नहीं पड़ता की आप कितने सफल हो | फर्क इस बात से पड़ता है कि आपने कितनी सफलता प्राप्त की | आप में  1000 तक पहुचने की योग्यता थी | और आप 100 या 150 या 200 पर ही रुक गये तो आप सफल नहीं हो |
भले ही आपके साथी 20 या 50 पर है तो में उनकी तुलना में सफल हु | गलत आप सफल नहीं है | क्योकि आपमें 1000 की योग्यता थी | किसी भी मशीन की या गाड़ी की इज्जत तब होती है जब वो 100 % रिजल्ट देती है |
किसी भी गाड़ी की इज्जत तब होती है | जब वो अपने टाइम पर पहुचे |
कोई भी ट्रेन लेट होती है तो गालिया खाती है कोई भी फ्लाइट रद्द होती है तो बो भी गालिया खाती है | सराहना उसको मिलती है जो समय पर पहुचता हो |
तो साथियों सबको एक दिन मिटटी में मिल जाना है लेकिन उससे पहले पतंग की तरह अपने जीवन के उद्देश्य को समझना है अपनी जिंदगी में  टारगेट बनाओ और उन्हें कम्प्लीट करो |

आशा करता हु इसी तरह आपको दैनिक जीवन का उद्देश्य समझ में आया होगा |


अपना जबाब कमेन्ट जरुर करे | 




  



















































































No comments:

Post a Comment

Thank You For Comment

Sami Direct Full Information

दोस्तों नमस्ते || में उदय वीर सिंह  आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ।  आज में आपको ऐसी इंडस्ट्री से रूबरू कराने जा रहा हु | जो नेटवर्क मार्क...