Sunday 16 April 2017

एक विचार जिंदगी की ओर |

एक विचार जिंदगी की ओर या एक वाक्य हमारी जिंदगी की दशा और दिशा दोनों को बदल सकता है। ये विचारों की शक्ति ही होती है जो इन्सान से कुछ भी करा सकती है। एक विचार किसी मरते हुए इन्सान को जिंदगी दे सकता है। एक विचार ने ही तुलसीदास को दुनिया का महान कवि बना दिया। एक विचार ही इन्सान को दुर्जन से सज्जन और सज्जन से दुर्जन बना सकता है। एक विचार सोचने के तरीके को बदल देता है। 

आज मैं आपके सामने ऐसे ही  विचारों को यहाँ पेश कर रहा हूँ

जो आपके सोचने के तरीके को बदलने में सहायक होंगे और आपको सोचने का एक नया नजरिया देंगे। वैसे तो इनमे से काफी बातें ज्यादातर लोगों को पता होंगी लेकिन जब कोई विचार बार बार आँखों के सामने आता है तो वो दिमाग में छप जाता है। इसीलिए मैंने इन बहुमूल्य विचारों अलग अलग जगहों से उठाकर एक जगह पर लाकर आपके सामने पेश किया है। ताकि आप जब चाहें तब सभी विचारों को एक साथ पढ़ सको। आशा करता हूँ ये विचार आपके लिए मददगार साबित होंगे।


https://youtu.be/T1vt6uJxkEU

 1. जिसके पास उम्मीद हैं, वह लाख बार हार कर भी, नही हार सकता।

2. जो मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में नहीं कह सकता, उसी को क्रोध अधिक आता है।

3. जलो सिर्फ वहाँ, जहाँ आपकी जरुरत हो. . उजाले में चिरागों के कोई मायने नहीं होते।

4. यदि आप गुस्से के एक क्षण में धैर्य रखते हैं, तो आप दु:ख के सौ दिन से बच जाएंगे।

5. नेक इंसान बनने के लिए वैसी ही कोशिश करो, जैसे खूबसूरत दिखने के लिए करते हो।

6. समस्या के बारे में सोचने से बहाने मिलते हैं, समाधान के बारे में सोचने पर रास्ते मिलते हैं।

7. महान बनने की चाहत तो हर एक में हैं… पर पहले इंसान बनना अक्सर लोग भूल जाते हैं।

8. दो बातें इंसान को अपनों से दूर कर देती हैं, एक उसका …अहम… और दूसरा उसका …वहम.. ।

9. अहंकार दिखा के किसी रिश्ते को तोड़ने से अच्छा है कि, माफी माँगकर वो रिश्ता निभाया जाये।

10. छोटी-छोटी बातों में ही आनंद खोजना चाहिए, क्योंकि बड़ी-बड़ी बातें तो जीवन में कुछ ही होती हैं।

11. एक मुँह और दो कान का अर्थ है कि हम अगर एक बात बोलें तो कम से कम दो बात सुनें भी।

12. छोटी-छोटी खुशियों को पूरे मन से और जोश से मनाएं, इससे जीवन में उत्साह बना रहता है।

13. दिल बड़ा रखो, दिमाग ठंडा रखो, वाणी मीठी रखो। फिर कोई आपसे नाराज हो तो कहना…!!!

14. ताकत के साथ नेक इरादे भी होना बहुत जरूरी है, वरना सोचो ऐसा क्या था जो रावण हार गया?

15. यह आवश्यक नहीं कि हर लड़ाई जीती ही जाए। आवश्यक तो यह है कि हर हार से कुछ सीखा जाए।

16. खुश रहना है तो अधिक ध्यान उस चीज पर दें, जो आपके पास है, उस पर नहीं जो आपके पास नहीं है।

17. तुम दुनिया में सबसे जीत सकते हो। सिवाय उस इंसान के, जो तुम्हारी खुशी के लिए जानबूझकर हार जाता है।

18. एक मिनट में जिन्दगी नहीं बदलती। पर एक मिनट सोच कर लिया हुआ फैसला पूरी जिन्दगी बदल देता है।

19. जिंदगी को लेकर हमारी शिकायतें जितनी कम होती जायेंगी, हमारा जीवन उतना ही बेहतर बनता जाएगा।

20. अच्छे इंसान सिर्फ और सिर्फ अपने कर्म से पहचाने जाते हैं। क्योंकि अच्छी बातें तो बुरे लोग भी कर लेते है।

21. जिस समय हम किसी का अपमान कर रहे होते हैं। दरअसल, उस समय हम अपना सम्मान खो रहे होते है.. ।

22. यदि कोई व्यक्ति आपको गुस्सा दिलाने में सफल होता है, तो ऐसा मान लें कि आप उसके हाथ की कठपुतली हैं।

23. यदि किसी भूल के कारण कल का दिन दु:ख में बीता है तो उसे याद कर आज का दिन व्यर्थ में न बर्बाद करो।”

24. मनुष्य सुबह से शाम तक काम करके उतना नहीं थकता, जितना क्रोध और चिंता से एक क्षण में थक जाता है… ।

25. कभी पीठ पीछे आपकी बात चले तो घबराना नहीं, क्योंकि बात तो उन्ही की होती है.. जिनमें वाकई कोई बात होती है।

26. जब रिश्तों में झूठ बोलने की आवश्यकता महसूस होने लगे, तब समझ लेना चाहिए कि रिश्ता समाप्ति की ओर है।

27. इंसान को बोलना सीखने में तीन साल लग जाते हैं… लेकिन क्या बोलना है? ये सीखने में पूरी जिदंगी लग जाती है।

28. जिंदगी में अच्छे लोगों की तलाश मत करो, खुद अच्छे बन जाओ, आपसे मिलकर शायद किसी की तलाश
पूरी हो जाए।

29. जो शक्ति न होते हुए भी मन से हार नहीं मानता है। उसको दुनिया की कोई ताकत परास्त नहीं कर सकती।

30. हमेशा छोटी-छोटी गलतियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि इन्सान पहाड़ों से नहीं पत्थरों से ही ठोकर खाता है .. ।

31. बीते कल का अफसोस और आने वाले कल की चिन्ता, दो ऐसे चोर हैं.. जो हमारे आज की खूबसूरती को चुरा ले जाते हैं।

32. लगातार हो रही असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए… कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है।

33. एक इंसान उस वक्त सबसे सच्चा होता है,जब वह कबूल कर लेता है कि उसके भीतर एक झूठ बोलने वाला आदमी भी है।



अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दे  धन्यवाद





No comments:

Post a Comment

Thank You For Comment

Sami Direct Full Information

दोस्तों नमस्ते || में उदय वीर सिंह  आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ।  आज में आपको ऐसी इंडस्ट्री से रूबरू कराने जा रहा हु | जो नेटवर्क मार्क...