Sunday 26 August 2018

Sami Direct Full Information

दोस्तों नमस्ते || में उदय वीर सिंह  आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ। 

आज में आपको ऐसी इंडस्ट्री से रूबरू कराने जा रहा हु | जो नेटवर्क मार्केटिंग की  
दुनिया की न. १ कंपनी है। 

दोस्तों में आपको पहले बता दू कि जिस इंडस्ट्री के बारे में बात कर रहा हु उसके मालिक जो कि  साइनटिस्ट है 
और आज की Date में सबसे ज्यादा एक्टिव  मॉलिक्यूल्स और सबसे ज्यादा आर्गेनिक फार्मिंग डॉ मोहम्मद मजीद सर जो कि केरला के रहने वाले है। 

आप अपना फ्यूचर आपके हाथ 

कंपनी की किसी भी जानकारी के लिए हमारे इस लिंक पर जाकर देख सकते है 


 





फुल एन्जॉय मेन्ट के साथ कंपनी ने हमे जिम कॉर्बेट नैनीताल फ्री में घुमाया आप देख सकते है और हमारी किसी विडिओ को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे। 








Wednesday 17 May 2017

सफलता के 21 मंत्र

सफलता के 21  मंत्र "

👏1.खुद की कमाई  से कम
          खर्च हो ऐसी जिन्दगी
          बनाओ..!
👏2. दिन  में कम  से कम
           3 लोगो की प्रशंसा करो..!
👏3. खुद की भूल स्वीकारने
           में कभी भी संकोच मत
           करो..!
👏4. किसी  के सपनों पर  हँसो
           मत..!
👏5. आपके पीछे खडे व्यक्ति
           को भी कभी कभी आगे
           जाने का मौका दो..!
👏6. रोज हो सके तो सूरज को
           उगता हुए देखें..!
👏7. खूब जरुरी हो तभी कोई
          चीज उधार लो..!
👏8. किसी के पास  से  कुछ
           जानना हो तो विवेक  से
           दो बार...पूछो..!
👏9. कर्ज और शत्रु को कभी
           बडा मत होने दो..!
👏10. ईश्वर पर पूरा भरोसा
             रखो..!
👏11. प्रार्थना करना कभी
             मत भूलो,प्रार्थना में
             अपार शक्ति होती है..!
👏12. अपने काम  से मतलब
             रखो..!
👏13. समय सबसे ज्यादा
             कीमती है, इसको फालतू
             कामो  में खर्च मत करो..
👏14. जो आपके पास है, उसी
             में खुश रहना सीखो..!
👏15. बुराई कभी भी किसी की
             भी मत करो,
             क्योंकि बुराई नाव  में
             छेद के समान  है, बुराई
             छोटी हो या बङी नाव को
             डुबो ही देती  है..!
👏16. हमेशा सकारात्मक सोच
             रखो..!
👏17. हर व्यक्ति एक हुनर
             लेकर  पैदा होता है बस
             उस हुनर को दुनिया के
             सामने लाओ..!
👏18. कोई काम छोटा नहीं
             होता हर काम बडा होता
             है जैसे कि सोचो जो
             काम आप कर रहे हो
             अगर वह काम
             आप नहीं करते हो तो
             दुनिया पर क्या असर
             होता..?
👏19. सफलता उनको ही
             मिलती  है जो कुछ
             करते  है
👏20. कुछ पाने के लिए कुछ
             खोना नहीं बल्कि  कुछ
             करना  पड़ता है
👏21.  और  एक  आखिरी  बात
          जीवन में  " गुरु " न  होतो
          जीवन बेकार है
          इसलिए  जीवन में
         " गुरू " जरूरी  हैं
         "गुरुर" नहीं

पेड बूढा ही सही,
आंगन में रहने दो,
फल न सही, छाॅंव तो अवश्य देगा
ठीक उसी प्रकार
माता-पिता बूढे ही सही,
घर में ही रहने दो,

दौलत तो नहीं कमा सकते,
लेकिन आपके बच्चों को संस्कार अवश्य देंगे ।।
👏 👏
☝एक बार इस कविता को
💘दिल से पढ़िये
😋शब्द शब्द में गहराई है...

⛺जब आंख खुली तो अम्‍मा की
⛺गोदी का एक सहारा था
⛺उसका नन्‍हा सा आंचल मुझको
⛺भूमण्‍डल से प्‍यारा था

🌹उसके चेहरे की झलक देख
🌹चेहरा फूलों सा खिलता था
🌹उसके स्‍तन की एक बूंद से
🌹मुझको जीवन मिलता था

👄हाथों से बालों को नोंचा
👄पैरों से खूब प्रहार किया
👄फिर भी उस मां ने पुचकारा
👄हमको जी भर के प्‍यार किया

🌹मैं उसका राजा बेटा था
🌹वो आंख का तारा कहती थी
🌹मैं बनूं बुढापे में उसका
🌹बस एक सहारा कहती थी

🌂उंगली को पकड. चलाया था
🌂पढने विद्यालय भेजा था
🌂मेरी नादानी को भी निज
🌂अन्‍तर में सदा सहेजा था

🌹मेरे सारे प्रश्‍नों का वो
🌹फौरन जवाब बन जाती थी
🌹मेरी राहों के कांटे चुन
🌹वो खुद गुलाब बन जाती थी

👓मैं बडा हुआ तो कॉलेज से
👓इक रोग प्‍यार का ले आया
👓जिस दिल में मां की मूरत थी
👓वो रामकली को दे आया

🌹शादी की पति से बाप बना
🌹अपने रिश्‍तों में झूल गया
🌹अब करवाचौथ मनाता हूं
🌹मां की ममता को भूल गया

☝हम भूल गये उसकी ममता
☝मेरे जीवन की थाती थी
☝हम भूल गये अपना जीवन
☝वो अमृत वाली छाती थी

🌹हम भूल गये वो खुद भूखी
🌹रह करके हमें खिलाती थी
🌹हमको सूखा बिस्‍तर देकर
🌹खुद गीले में सो जाती थी

💻हम भूल गये उसने ही
💻होठों को भाषा सिखलायी थी
💻मेरी नीदों के लिए रात भर
💻उसने लोरी गायी थी

🌹हम भूल गये हर गलती पर
🌹उसने डांटा समझाया था
🌹बच जाउं बुरी नजर से
🌹काला टीका सदा लगाया था

🏯हम बडे हुए तो ममता वाले
🏯सारे बन्‍धन तोड. आए
🏯बंगले में कुत्‍ते पाल लिए
🏯मां को वृद्धाश्रम छोड आए

🌹उसके सपनों का महल गिरा कर
🌹कंकर-कंकर बीन लिए
🌹खुदग़र्जी में उसके सुहाग के
🌹आभूषण तक छीन लिए

👑हम मां को घर के बंटवारे की
👑अभिलाषा तक ले आए
👑उसको पावन मंदिर से
👑गाली की भाषा तक ले आए

🌹मां की ममता को देख मौत भी
🌹आगे से हट जाती है
🌹गर मां अपमानित होती
🌹धरती की छाती फट जाती है

💧घर को पूरा जीवन देकर
💧बेचारी मां क्‍या पाती है
💧रूखा सूखा खा लेती है
💧पानी पीकर सो जाती है

🌹जो मां जैसी देवी घर के
🌹मंदिर में नहीं रख सकते हैं
🌹वो लाखों पुण्‍य भले कर लें
🌹इंसान नहीं बन सकते हैं

✋मां जिसको भी जल दे दे
✋वो पौधा संदल बन जाता है
✋मां के चरणों को छूकर पानी
✋गंगाजल बन जाता है

🌹मां के आंचल ने युगों-युगों से
🌹भगवानों को पाला है
🌹मां के चरणों में जन्‍नत है
🌹गिरिजाघर और शिवाला है


🌹हर घर में मां की पूजा हो
🌹ऐसा संकल्‍प उठाता हूं
🌹मैं दुनियां की हर मां के
🌹चरणों में ये शीश झुकाता हूं...





Sunday 30 April 2017

दुनिया एक सराय है

एक राज्य में एक राजा रहता था जो बहुत घमंडी था उसके घमंड के चलते आस पास के राज्य के राजाओ से भी अच्छे  संबंध अच्छे नहीं थे | 
उसके घमंड की वजह से सारे राज्य के लोग उसकी बुराई करते थे | एक बार उस गाँव से एक साधु गुजर रहा था | उसने भी राजा के बारे में सुना और राजा को सबक सिखाने की सोची | 

साधु तेजी से राजमहल की और गए और विना प्रहरियों से पूछे सीधे अंदर चले गए | 
राजा ने देखा तो वह गुस्से से भर गया और बोला ये क्या उदण्डता है महात्मा जी आप बिना किसी की आज्ञा के अंदर कैसे आ गए साधु ने विनम्रता से उत्तर दिया - में आज रात इस सराय में रुकना चाहता हु | राजा  को ये बात बहुत बुरी लगी वो वोला ये मेरा राजमहल है , कोई सराय नहीं है , कही और  जाइये  | साधु ने कहा - हे राजा , तुमसे पहले ये राजमहल किसका था ? मेरे पिताजी का , साधु - तुम्हारे पिताजी से पहले ये किसका था |
                   वीडिओ देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे 
                                  Dyniya Ek Saray Hai
                                    ☝
राजा - मेरे दादाजी का , साधु ने मुस्करा कर कहा - हे राजा जिस तरह लोग सराय में  कुछ समय ठहरने के लिए आते है | वैसे ही ये तुम्हारा राजमहल है जो कुछ समय के लिए तुम्हारे दादाजी का था फिर कुछ समय के लिए तुम्हारे पिताजी का था अब कुछ समय के लिए तुम्हारा है , कल किसी और का होगा ये राजमहल जिस पर तुम्हे इतना घमंड है ये एक सराय ही है , जहा एक व्यक्ति कुछ समय के लिए आता है और फिर चला जाता है | साधु की बाते सुनकर राजा इतना प्रभावित हुआ कि सारा राज पाट मान सम्मान छोड़कर राजा के चरणों में गिर गया और महात्मा जी से क्षमा मागी और फिर कभी घमंड ना करने की सपथ ली | इस कहानी से यह सीख मिलती है कि ये दुनिया एक सराय के समान है जहा कुछ लोग रोज आते है और रोज कुछ लोग जाते है अच्छी सोच रखिये अच्छे काम करिये | क्योकि एक दिन इस सराय से एक दिन सबको जाना है | 
तो में आशा करता हु की मेरी स्टोरी आपको जरूर पसंद आयी होगी | इसलिए आप अपना जबाव कमेंट के जरिये हमे दे सकते है | 

Related Post
 5-life-inspirational-motivational
आओ सफलता की ओर चले |
महान लोगो के अनमोल बचन ( सिर्फ सोच का फर्क कहानी )
ऐसे लोगो से हमेशा दूर रहना चाहिए

 

Wednesday 26 April 2017

महान लोगो के अनमोल बचन ( सिर्फ सोच का फर्क कहानी )

जीवन में अगर सफल होना है तो पांच वाक्यों को कचरे में डाल दो :- 


A. क्या कहेंगे लोग 
B. ये मुझसे नहीं होगा 
C. मेरा मूड नहीं है 
D. मेरी किस्मत ख़राब है 
E. मेरे पास टाइम नहीं है 




  1. कोई काम शुरू करने से पहले , स्वयं से तीन प्रश्न कीजिए - में ये क्यों कर रहा हूँ , इसके परिणाम क्या हो सकते है  और क्या में सफल हो जाऊंगा , और जब गहराई से सोचने पर इन प्रश्नो के उत्तर संतोषजनक मिल जाये तभी आगे बढे |
  2. व्यक्ति अकेले पैदा होता है और अकेले मर जाता है और वो अपने अच्छे और बुरे कर्मो का फल खुद ही भुगतता है और वह अकेले ही स्वर्ग या नर्क जाता है इसलिए कर्म अच्छे होने चाहिए |

  3. इस बात को व्यक्त मत होने दीजिये कि आपने क्या करने के लिए सोचा है बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाये रखिये और इस काम को करने के लिए द्रढ़ रहिये | 

  4. हम जो  कुछ भी है वो हमने आज तक क्या सोचा इस  बात का परिणाम है यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता है या काम करता है तो उसे कष्ट ही  मिलता है , यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारो के साथ बोलता है या काम करता है तो उसकी परछाई  तरह खुशी उसका साथ कभी नहीं छोडती
  5. आपकी मान्यताये आपके आपके विचार बन जाते है आपके विचार आपके शव्द बन  जाते है आपके शब्द आपके कार्य बन जाते है आपके कार्य आपकी आदत बन जाती है आपकी आदते आपकी मूल्य बन जाते है आपके मूल्य आपकी नीयति बन जाते है 
  6. हमेशा आराम की चाहत में , तुम आलसी हो जाते हो  , हमेशा पूर्णता की चाहत में तुम क्रोधित जाते हो , हमेशा अमीर बनने की चाहत में तुम लालची हो जाते हो | 
  7.  

                                        सोचने का फर्क

एक शहर में एक धनी व्यक्ति रहता था | उसके पास बहुत सारा पैसा था और उसे उस बात पर घमण्ड भी था कि में बहुत पैसे वाला हूँ | एक बार किसी कारण से उसकी आँख में इंफेकशन हो गया | 

उसकी आँख में बुरी तरह जलन होती थी वह डाक्टरों के पास गया लेकिन कोई भी डाक्टर उसकी आँख का इलाज ना कर पाया | सेठ के पास बहुत पैसा था उसने देश - विदेश से  बहुत सारे नीम-हकीम और डॉक्टर बुलाये |

 विडिओ देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक   करे |          

https://youtu.be/SD37sLK02ao


एक बड़े डॉक्टर ने बताया कि आपकी आँख में एलर्जी है | आपको कुछ दिन तक सिर्फ हरा रंग ही देखना होगा और कोई रंग देखोगे तो आपकी आँख में एलर्जी बनी रहेगी और आपकी आँखों में परेशानी रहेगी |  अब क्या था सेठ ने बड़े -बड़े पेंटरो को बुलाया और पुरे महल को हरे रंग से रंगने के लिए कहा | वह वोला मुझे हरे रंग के आलावा और कोई रंग नहीं दिखना चाहिए , में जहा से भी गुजरू हर जगह हरा रंग कर दो | इस काम में बहुत पैसा भी खर्च हो रहा था | लेकिन फिर भी सेठ की नज़र किसी अलग रंग पर पड़ ही जाती थी क्योकि पुरे शहर को हरे रंग से रंगना तो सम्भब नहीं था सेठ प्रित दिन पैसा खर्च करता जा रहा था | 

वही से एक दिन सज्जन गुजर रहा था उसने चारो तरफ हरा रंग देखकर लोगो कारण पूछा सारी बात सुनकर वह सेठ के पास गया और बोला सेठ जी आपको इतना पैसा खर्च  जरुरत नहीं है मेरे पास आपकी परेशानी का एक छोटा सा हल है , आप हरा चश्मा क्यों नहीं खरीद लेते फिर सब कुछ हरा हो जायेगा | 

सेठ की आँख खुली की खुली रह गई | उसके दिमाग में यह शानदार विचार आया ही नहीं था वह बेकार में इतना पैसा खर्च किये जा रहा था | 
तो मित्रो , जीवन में हमारी सोच और देखने के नजरिये पर भी बहुत सारी चीजे निर्भर करती है | कई बार ऐसा होता है परेशानी  का हल बहुत आसान होता है लेकिन  हम परेशानी में फसे रहते है | तो दोस्तों इसे कहते है ( सोच का फर्क )  

अगर हमारी कहानी पसंद आयी हो तो प्लीज लाइक शेयर करे तथा कमेंट करे 



Sunday 16 April 2017

आओ सफलता की ओर चले |




दैनिक जीवन में आपका हार्दिक अभिनन्दन है |
1. जब सारा संसार कहता है, कि  हार मान लो, तब  उम्मीद आपसे कहती है कि  एक बार और कोशिश करो।
2. आपके एक मिनट के आक्रोश का मतलब है कि आपने प्रसन्नता के साठ सेकंड खो दिए।
3. अगर आपको अपने अन्दर कुछ भी पसंद नहीं है तो उसे आप जब चाहे बदल सकते हैं।
4. क्रोध के क्षण में धैर्य का एक पल,  दुःख के हजारों पलों से बचे रहने में हमारी सहायता करता है।
5. सफल होने के लिए ज़रूरी है कि  आपकी सफल होने की इच्छा, असफल होने के भय से ज्यादा प्रबल हो।

6. आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते  कि एक नया लक्ष्य  ना बना सकें या एक नया सपना ना देख सकें।
7. हार और गलतियां आशीर्वाद और वरदान की तरह होती हैं, यह जितने ज्यादा मिले उतना ही अच्छा होता है।
8. विश्वास बनाने में सालों लगते हैंतोड़ने में एक क्षण और उसे पुन: प्राप्त करने में पूरा जीवन बीत जाता है।
9. जब जिंदगी आपको रोने के लिए सौ वजहें दे, तो आप दिखा दीजिये कि  हँसने के लिए  आपके पास हज़ार वजहें हैं।
10. विचार करने के लिए खूब समय लेंलेकिन जब काम करने का समय आये तो सोचना  बंद करके अपने काम में जुट जाएँ।
11. अगर आप अपने अतीत से बहार निकलने में समर्थ हैं, तो आप अपने जीवन की हर समस्या से बाहर निकलने में समर्थ हैं।
12. किसी भी ऐसी चीज़ पर अपना अधिकार मत समझिये जिसके लिए ना  तो आपने पसीना बहाया हो और ना ही संधर्ष किया हो।
13. दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है, जो आपकी मदद कर सकते हैं और आपको प्रेरित कर सकते हैं। बस आपको उन्हें ढूँढना है।
14. जब ये स्पष्ट हो कि लक्ष्य तक नहीं पहुंचा जा सकता, तब भी अपने लक्ष्य को ना बदलें बल्कि अपने प्रयासों को लक्ष्य अनुकूल बनायें।
15. जब तक आप अपनी समस्याओं व कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है, तब तक आप अपनी समस्याओं व कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते।
16. भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान होता है, लेकिन यह जरुरी नहीं कि  भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चले। इसलिए आप अपने रास्ते खुद चुनिए। क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता।
17. इस संसार में असंभव कुछ भी नहीं। हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा।
18. आधे रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं होता। क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं।
19. हर नया दिन आपके लिए नयी उमीदों का खजाना लेकर आता है, कि फिर से हिम्मत और मेहनत से आपने काम को करने में लग जाओ।
20. अगर आप मुसीबतों से भागते हो तो आप नयी मुसीबतों को न्योता देते हो।  जीवन में समय-समय पर चुनौतियों व मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और यही जीवन का सत्य है।
21. दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते हैं जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते हैं।
22. जिन्दगी में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती हैं, बल्कि यह हमारी छुपी हुई ताकत और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती हैं। कठिनाइयों को यह जान लेने दो कि  आप उससे भी ज्यादा कठिन और मजबूत  हो।
23. अगर आप अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते हैं। आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते हैं जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं।
24. अगर आप उन बातों या परिस्थितियों की वजह से परेशान हो, जो आपके वश में नहीं हैं तो इसका परिणाम सिर्फ समय की बर्बादी है।
25. अगर हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं। और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितयाँ हमारा भाग्य स्वयं लिख देंगी।
26. आप यह बहाना नहीं बना सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलते हैं  जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है।
27. आपके पास कोई डिग्री का ना होना फायदेमंद है , अगर आप कोई इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं लेकिन यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।
28. अपने सपनों को जिन्दा रखिए। अगर आपके सपनों की चिंगारी बुझ गई है तो यह समझ लो कि आपने जीते जी आत्महत्या कर ली है।
29. एक सफल और असफल मनुष्य के बीच में न तो सामर्थ्य का अंतर है और न ही ज्ञान काबल्कि अभाव  है तो सिर्फ इच्छाशक्ति का।
30. मनुष्य का हर एक दिन भगवान का उपहार है । हर दिन एक नया अवसर है जीवन में कुछ नया या अच्छा  करने के लिए।
31. “हो सकता हैऔर नहीं हो सकता हैके बीच में सिर्फ एक शब्द का अंतर है और ये ही शब्द आपके जीवन की दिशा निर्धारित करता है।
32. जिंदगी आपको वो लोग नहीं देती जिन्हें आप चाहते हैं बल्कि वे लोग देती है जिनकी आपको ज़रुरत है। आपकी सहायता के लिएआपको ठेस पहुँचाने के लिएआपको प्यार करने के लिएआपको छोड़ देने के लिए और आपको वो व्यक्ति बनाने के लिए जिसके लिए आप जन्मे हैं।
33. ये सच है कि जब तक हम किसी चीज़ को खो नहीं देतेहमें समझ नहीं आता कि हमने क्या पाया था? लेकिन ये भी सच है कि जब तक हमें कोई चीज़ मिल नहीं जाती, हमें नहीं पता चलता कि हमारे पास क्या नहीं था?
34. किसी के रंग रूप पर ना  जाएँ, वो धोखा दे सकता है, किसी की सम्पति पर ना  जाएँवो कम हो सकती है। ऐसे इंसान की तलाश करें जो आपको मुस्कराने की वजह दे सके। क्यूंकि एक मुस्कान किसी बुरे दिन को भी अच्छा बना सकती है।
35. जीवन और समय, ये दो सबसे अच्छे शिक्षक हैं। जीवन हमें समय का सही ढंग से उपयोग सिखाता है और समय हमें जीवन का सही तात्पर्य सिखाता है।
36. किसी ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास मत कीजियेजिसने आपसे झूठ बोला हो और किसी ऐसे व्यक्ति से कभी झूठ मत बोलिए जो आप पर विश्वास करता हो।
37. हम किसी गलत इंसान से प्रेम कर सकते हैंगलत इंसान के लिए रो सकते हैं। लेकिन एक बात पक्की हैहमारी गलतियाँ हमें सही इंसान तक पहुँचने में हमारी मदद करती हैं।
38. अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे जाने दीजिये। अगर वो लौट कर आता है तो वो आपका है। अगर वो लौट कर नहीं आता तो वो आपका कभी नहीं था और  उसका आपके लिए कोई मतलब ही नहीं है।
39. अगर आपके साथ कुछ बुरा होता है तो आपके पास तीन विकल्प हैं। या तो आप अपने आप को परिभाषित होने देंया  अपने आप को बर्बाद होने दें या आप पहले से और अधिक मजबूत हो जाएँ।



एक विचार जिंदगी की ओर |

एक विचार जिंदगी की ओर या एक वाक्य हमारी जिंदगी की दशा और दिशा दोनों को बदल सकता है। ये विचारों की शक्ति ही होती है जो इन्सान से कुछ भी करा सकती है। एक विचार किसी मरते हुए इन्सान को जिंदगी दे सकता है। एक विचार ने ही तुलसीदास को दुनिया का महान कवि बना दिया। एक विचार ही इन्सान को दुर्जन से सज्जन और सज्जन से दुर्जन बना सकता है। एक विचार सोचने के तरीके को बदल देता है। 

आज मैं आपके सामने ऐसे ही  विचारों को यहाँ पेश कर रहा हूँ

जो आपके सोचने के तरीके को बदलने में सहायक होंगे और आपको सोचने का एक नया नजरिया देंगे। वैसे तो इनमे से काफी बातें ज्यादातर लोगों को पता होंगी लेकिन जब कोई विचार बार बार आँखों के सामने आता है तो वो दिमाग में छप जाता है। इसीलिए मैंने इन बहुमूल्य विचारों अलग अलग जगहों से उठाकर एक जगह पर लाकर आपके सामने पेश किया है। ताकि आप जब चाहें तब सभी विचारों को एक साथ पढ़ सको। आशा करता हूँ ये विचार आपके लिए मददगार साबित होंगे।


https://youtu.be/T1vt6uJxkEU

 1. जिसके पास उम्मीद हैं, वह लाख बार हार कर भी, नही हार सकता।

2. जो मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में नहीं कह सकता, उसी को क्रोध अधिक आता है।

3. जलो सिर्फ वहाँ, जहाँ आपकी जरुरत हो. . उजाले में चिरागों के कोई मायने नहीं होते।

4. यदि आप गुस्से के एक क्षण में धैर्य रखते हैं, तो आप दु:ख के सौ दिन से बच जाएंगे।

5. नेक इंसान बनने के लिए वैसी ही कोशिश करो, जैसे खूबसूरत दिखने के लिए करते हो।

6. समस्या के बारे में सोचने से बहाने मिलते हैं, समाधान के बारे में सोचने पर रास्ते मिलते हैं।

7. महान बनने की चाहत तो हर एक में हैं… पर पहले इंसान बनना अक्सर लोग भूल जाते हैं।

8. दो बातें इंसान को अपनों से दूर कर देती हैं, एक उसका …अहम… और दूसरा उसका …वहम.. ।

9. अहंकार दिखा के किसी रिश्ते को तोड़ने से अच्छा है कि, माफी माँगकर वो रिश्ता निभाया जाये।

10. छोटी-छोटी बातों में ही आनंद खोजना चाहिए, क्योंकि बड़ी-बड़ी बातें तो जीवन में कुछ ही होती हैं।

11. एक मुँह और दो कान का अर्थ है कि हम अगर एक बात बोलें तो कम से कम दो बात सुनें भी।

12. छोटी-छोटी खुशियों को पूरे मन से और जोश से मनाएं, इससे जीवन में उत्साह बना रहता है।

13. दिल बड़ा रखो, दिमाग ठंडा रखो, वाणी मीठी रखो। फिर कोई आपसे नाराज हो तो कहना…!!!

14. ताकत के साथ नेक इरादे भी होना बहुत जरूरी है, वरना सोचो ऐसा क्या था जो रावण हार गया?

15. यह आवश्यक नहीं कि हर लड़ाई जीती ही जाए। आवश्यक तो यह है कि हर हार से कुछ सीखा जाए।

16. खुश रहना है तो अधिक ध्यान उस चीज पर दें, जो आपके पास है, उस पर नहीं जो आपके पास नहीं है।

17. तुम दुनिया में सबसे जीत सकते हो। सिवाय उस इंसान के, जो तुम्हारी खुशी के लिए जानबूझकर हार जाता है।

18. एक मिनट में जिन्दगी नहीं बदलती। पर एक मिनट सोच कर लिया हुआ फैसला पूरी जिन्दगी बदल देता है।

19. जिंदगी को लेकर हमारी शिकायतें जितनी कम होती जायेंगी, हमारा जीवन उतना ही बेहतर बनता जाएगा।

20. अच्छे इंसान सिर्फ और सिर्फ अपने कर्म से पहचाने जाते हैं। क्योंकि अच्छी बातें तो बुरे लोग भी कर लेते है।

21. जिस समय हम किसी का अपमान कर रहे होते हैं। दरअसल, उस समय हम अपना सम्मान खो रहे होते है.. ।

22. यदि कोई व्यक्ति आपको गुस्सा दिलाने में सफल होता है, तो ऐसा मान लें कि आप उसके हाथ की कठपुतली हैं।

23. यदि किसी भूल के कारण कल का दिन दु:ख में बीता है तो उसे याद कर आज का दिन व्यर्थ में न बर्बाद करो।”

24. मनुष्य सुबह से शाम तक काम करके उतना नहीं थकता, जितना क्रोध और चिंता से एक क्षण में थक जाता है… ।

25. कभी पीठ पीछे आपकी बात चले तो घबराना नहीं, क्योंकि बात तो उन्ही की होती है.. जिनमें वाकई कोई बात होती है।

26. जब रिश्तों में झूठ बोलने की आवश्यकता महसूस होने लगे, तब समझ लेना चाहिए कि रिश्ता समाप्ति की ओर है।

27. इंसान को बोलना सीखने में तीन साल लग जाते हैं… लेकिन क्या बोलना है? ये सीखने में पूरी जिदंगी लग जाती है।

28. जिंदगी में अच्छे लोगों की तलाश मत करो, खुद अच्छे बन जाओ, आपसे मिलकर शायद किसी की तलाश
पूरी हो जाए।

29. जो शक्ति न होते हुए भी मन से हार नहीं मानता है। उसको दुनिया की कोई ताकत परास्त नहीं कर सकती।

30. हमेशा छोटी-छोटी गलतियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि इन्सान पहाड़ों से नहीं पत्थरों से ही ठोकर खाता है .. ।

31. बीते कल का अफसोस और आने वाले कल की चिन्ता, दो ऐसे चोर हैं.. जो हमारे आज की खूबसूरती को चुरा ले जाते हैं।

32. लगातार हो रही असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए… कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है।

33. एक इंसान उस वक्त सबसे सच्चा होता है,जब वह कबूल कर लेता है कि उसके भीतर एक झूठ बोलने वाला आदमी भी है।



अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दे  धन्यवाद





Saturday 15 April 2017

दिल को छू लेने वाली 37 बातें...


          यदि आप इन लाइनों को पढ़ेंगे तो कभी दुःखी नहीं होंगे ----


1. *क़ाबिल लोग न तो किसी को दबाते हैं और न ही किसी से दबते हैं*।

2. *ज़माना भी अजीब हैं, नाकामयाब लोगो का मज़ाक उड़ाता हैं और कामयाब लोगो से जलता हैं* ।

3. *कैसी विडंबना हैं ! कुछ लोग जीते-जी मर जाते हैं*, *और कुछ लोग मर कर भी अमर हो जाते हैं* ।

4. *इज्जत किसी आदमी की नही जरूरत की होती हैं. जरूरत खत्म तो इज्जत खत्म* ।

5. *सच्चा चाहने वाला आपसे प्रत्येक तरह की बात करेगा*. *आपसे हर मसले पर बात करेगा लेकिन*
*धोखा देने वाला सिर्फ प्यार भरी बात करेगा*।



6. *हर किसी को दिल में उतनी ही जगह दो जितनी वो देता हैं.. वरना या तो खुद रोओगे, या वो तुम्हें रूलाऐगा* ।

7. *खुश रहो लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो* ।

8. *अगर जिंदगी में सफल होना हैं तो पैसों को हमेशा जेब में रखना, दिमाग में नही* ।

9. *इंसान अपनी कमाई के हिसाब से नही,अपनी जरूरत के हिसाब से गरीब होता हैं* ।

10. *जब तक तुम्हारें पास पैसा हैं, दुनिया पूछेगी भाई तू कैसा हैं* ।

11. *हर मित्रता के पीछे कोई न कोई स्वार्थ छिपा होता हैं ऐसी कोई भी मित्रता नही जिसके पीछे स्वार्थ न छिपा हो* ।

12. *दुनिया में सबसे ज्यादा सपने तोड़े हैं इस बात ने,कि लोग क्या कहेंगे* ।




13. *जब लोग अनपढ़ थे तो परिवार एक हुआ करते थे, मैने टूटे परिवारों में अक्सर पढ़े-लिखे लोग देखे हैं* ।

14. *जन्मों-जन्मों से टूटे रिश्ते भी जुड़ जाते हैं बस सामने वाले को आपसे काम पड़ना चाहिए* ।

15. *हर प्रॉब्लम के दो सोल्युशन होते हैं..*
*भाग लो.. (run away)*
*भाग लो..(participate)*
*पसंद आपको ही करना हैं* ।

16. *इस तरह से अपना व्यवहार रखना चाहिए कि अगर कोई तुम्हारे बारे में बुरा भी कहे, तो कोई भी उस पर विश्वास न करे* ।

17. *अपनी सफलता का रौब माता पिता को मत दिखाओ, उन्होनें अपनी जिंदगी हार के आपको जिताया हैं* ।

18. *यदि जीवन में लोकप्रिय होना हो तो सबसे ज्यादा ‘आप’ शब्द का, उसके बाद ‘हम’ शब्द का और सबसे कम ‘मैं’ शब्द का उपयोग करना चाहिए* ।

19. *इस दुनिया मे कोई किसी का हमदर्द नहीं होता, लाश को शमशान में रखकर अपने लोग ही पुछ्ते हैं.. और कितना वक़्त लगेगा* ।

20. *दुनिया के दो असम्भव काम- माँ की “ममता” और पिता की “क्षमता” का अंदाज़ा लगा पाना* ।

21. *कितना कुछ जानता होगा वो शख़्स मेरे बारे में जो मेरे मुस्कराने पर भी जिसने पूछ लिया कि तुम उदास क्यों हो* ।

22. *यदि कोई व्यक्ति आपको गुस्सा दिलाने मे सफल रहता हैं तो समझ लीजिये आप उसके हाथ की कठपुतली हैं* ।

23. *मन में जो हैं साफ-साफ कह देना चाहिए Q कि सच बोलने से फैसलें होते हैं और झूठ बोलने से फासलें* ।

24. *यदि कोई तुम्हें नजरअंदाज कर दे तो बुरा मत मानना, Q कि लोग अक्सर हैसियत से बाहर मंहगी चीज को नजरंअदाज कर ही देते हैं* ।

25. *संस्कारो से भरी कोई धन दौलत नही है* ।

26. *गलती कबूल़ करने और गुनाह छोङने में कभी देर ना करना, Q कि सफर जितना लंबा होगा वापसी उतनी ही मुशिकल हो जाती हैं* ।

27. *दुनिया में सिर्फ माँ-बाप ही ऐसे हैं जो बिना स्वार्थ के प्यार करते हैं* ।

28. *कोई देख ना सका उसकी बेबसी जो सांसें बेच रहा हैं गुब्बारों मे डालकर* ।

29. *घर आये हुए अतिथि का कभी अपमान मत करना, क्योकि अपमान तुम उसका करोगे और तुम्हारा अपमान समाज करेगा* ।



30. *जो भाग्य में हैं वह भाग कर आयेगा और जो भाग्य में नही हैं वह आकर भी भाग जायेगा* ।

31. *हँसते रहो तो दुनिया साथ हैं, वरना आँसुओं को तो आँखो में भी जगह नही मिलती* ।

32. *दुनिया में भगवान का संतुलन कितना अद्भुत हैं, 100 कि.ग्रा.अनाज का बोरा जो उठा सकता हैं वो खरीद नही सकता और जो खरीद सकता हैं वो उठा नही सकता* ।

33. *जब आप गुस्सें में हो तब कोई फैसला न लेना और जब आप खुश हो तब कोई वादा न करना (ये याद रखना कभी नीचा नही देखना पड़ेगा)* ।

34. *मेने कई अपनों को वास्तविक जीवन में शतरंज खेलते देखा है* ।

35. *जिनमें संस्कारो और आचरण की कमी होती हैं वही लोग दूसरे को अपने घर बुला कर नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं* ।

36. *मुझे कौन याद करेगा इस भरी दुनिया में, हे ईशवर बिना मतल़ब के तो लोग तुझे भी याद नही करते* ।

37. *अगर आप किसी को धोखा देने में कामयाब हो जाते हैं तो मान कर चलना की ऊपर वाला भी आपको धोखा देगा क्योकि उसके यहाँ हर बात का इन्साफ जरूर होता है* ।




अगर हमने लक्ष्य निर्धारित कर लिया तो हमे भटकना नहीं पड़ेगा क्योकि हमें पता रहेगा कि हम क्या करना है किस रास्ते पर चलना है | 




Sami Direct Full Information

दोस्तों नमस्ते || में उदय वीर सिंह  आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ।  आज में आपको ऐसी इंडस्ट्री से रूबरू कराने जा रहा हु | जो नेटवर्क मार्क...